फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज पुलिस ने बुधवार शेखूपुर गांव के पास देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान गोवंश समेत टाटा मैजिक के साथ दो पशु तस्कारों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। बिलरियागंज पुलिस बुधवार की रात क्षेत्र में भ्रमण पर थी। शेखूपुर गांव के पास पुलिस टीम ने एक टाटा मैजिक आते हुए देखा। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो मैजिक में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर झोंक रफ्तार बढ़ा कर भागने लगे। पशु तस्करों द्वारा चलाई गई गोली से एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर मैजिक समेत दो तस्कार को पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भाग गए। पुलिस ने कब्जे में ली गई टाटा मैजिक पर लदे दो गोवंश बरामद किया। पकड़े गए एक पशु तस्कर की तलाशी में पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए पशु तस्करों ने अपना नाम अजय सरोज व सागर सरोज निवासी मसुआ मटही थाना जहानागंज बताया। फरार हुए पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें