फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सामूहिक विवाह में 260 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवनिवाहित
विज्ञापन
श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 294 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से 260 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पंडित धीरज मिश्रा और आचार्य विनोद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं। योजना के तहत सरकार की ओर से एक विवाह पर कुल एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये घरेलू सामान के लिए और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, अवनीश राय, अभिषेक सिंह सोनू, सूरज सिंह, सोनू तिवारी, शरद यादव, प्रधान मुकेश कुमार, फिरतू राम सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन पूर्व प्रधान नीरज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें