फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यों का उदय होता है तो जीवन में आती है सुख-शांति : प्रेमभूषण महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरसिंहपुर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम पर चल रही श्रीराम कथा एवं ज्ञान यज्ञ के दौरान पूज्य प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि जब मनुष्य के पुण्यों का उदय होता है तो उसके जीवन में सुख और शांति आती है। सुख और दुख दोनों भाई के समान हैं। जैसे जाड़ा और गर्मी का मौसम होता है, एक जाता है तो दूसरा आने की तैयारी करता है। उसी प्रकार जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने महाभारत का श्लोक सुनाते हुए कहा, सुख दु:खे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ। अर्थात जो व्यक्ति सुख-दुख, लाभ-हानि और जय-पराजय को समान भाव से स्वीकार करता है, वही सच्चा ज्ञानी होता है। भगवान भोलेनाथ भी सदैव समभाव में रहते हैं, जबकि मनुष्य सुख में सुखी और दुख में दुखी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें