फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस सुविधा से जुड़ेंगे मंडल के 252 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जल्द ही गांव-गांव तक रोडवेज बसों की सुविधा का लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग का सर्वे पूरा किया जा चुका है। विभाग द्वारा निर्धारित 16 रूटों पर कुल 252 गांवों के लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम का मकसद है कि हर ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस शुरू हो, ताकि लोगों को फायदा मिले। इसके लिए विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। विभाग ने कुल 16 रूटों पर बसों के संचालन की सूची तैयार की है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि संभाग आजमगढ़ के 16 मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें एनएच सहित कुल दूरी 907 किमी है। आरटीओ की ओर कुल 506 किमी मार्ग पर चलने के लिए अधिकृत किया है। इन मार्गों पर कुल 252 गांव पड़ेंगे, जहां से बसें होकर गुजरेंगी। ऐसे में लाखों की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को बसों की सुविधा मिल जाएगी।
अनुबंध के लिए वाहन मालिक से मांगे आवेदन
आजमगढ़। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि वाहन मालिकों से आवेदन मांगे गए हैं। यदि इन मार्गों पर वाहन मालिक बसों का संचालन करना चाहते हैं तो स्वयं चालक व परिचालक भी रखने होंगे। इसके लिए निविदा निकाली गई है, ताकि वाहन स्वामी अपने बसों का संचालन करने के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें