आजमगढ़। समाचार पत्र वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वितरकों को सम्मानित किए जाने के क्रम में सोमवार को आजमगढ़ नगर क्षेत्र के हमराहियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
नगरपालिका क्षेत्र स्थित तमसा सभागार में सोमवार को हमराही सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अखबार का वितरण करने वाले हमराहियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष ऐसे समाचार पत्र वितरकों को दिया जाता है, जिन्होंने अखबार के वितरण में उल्लेखनीय कार्य किया है। अन्य लोग इनसे प्रेरणा लेकर अच्छा कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर जिला अभिकर्ता हरिशरण पंत, जगदीश यादव, गोपाल चौधरी, अशोक अग्रवाल, रामसिंह, राकेश यादव, दयाराम, सूर्यभान, संतोष, विशाल, राहुल, सर्वेश आदि उपस्थित थे।