फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज नगर पालिका परिषद के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में रविवार को नवरात्र के शुभ अवसर पर नव चंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 251 कन्याओं के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई और घंटा-घड़ियाल, शंख की ध्वनि व जयकारों के साथ बघैला, नया चौक, पुराना चौक, खास बाजार, कासिमगंज और सहाबुद्दीपुर शिव मंदिर होते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पहुंची। यात्रा ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा के साथ समापन किया। जयकारों की गूंज से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के सदस्य चंदन उर्फ बबलू, धर्मेंद्र और प्रदीप ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बिलरियागंज नगर पालिका और आसपास के लोगों के सहयोग से यह महायज्ञ आयोजित किया गया है। आयोजकों ने जानकारी दी कि छह अप्रैल को कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा, वहीं सात अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। इसके बाद नौ अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, यज्ञ स्थल पर रविवार शाम सात बजे से प्रतिदिन श्री राम कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथावाचक पंडित हरिमोहन व्यास श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
मां पाल्हमेश्वरी धाम में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां पाल्हमेश्वरी धाम में माता का पट खुलते ही माता के दरबार में सुबह से ही आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त हाथों में नारियल, चुनरी, माला लिए हुए जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन को उतावले नजर आए। सुबह से शाम तक हजारों भक्तों ने दर्शन किए। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज विशाल चक्रवर्ती पुलिस कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को सुरक्षा में लगाए गए थे। निजामाबाद क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्राम सभा स्थित मां शीतला का दरबार हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में हजारों भक्तों ने माथा ठेका और प्रसाद ग्रहण किया। गायक कलाकार जेपी मद्धेशिया ने निमिया के डरिया मैया डालैली झलुनवा गाने पर लोगों ने खूब तालियां बजाई और वहीं दूसरा गाना चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है पर जमकर भक्तों ने जयकारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें