नगर पालिका प्रशासन द्वारा जुलाई 2012 से 2015 तक कराए गए निर्माण कार्यों का लेखा-जोखा न दिए जाने के विरोध में सभासदों ने नपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द लेखा-जोखा उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
राहुल नगर मड़या के सभासद मुखराम निषाद ने ईओ को चेतावनी दी कि यदि 24 अगस्त तक लेखाजोखा उपलब्ध नहीं कराया गया तो सभासद 25 अगस्त को पालिका कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अभय श्रीवास्तव, सायरा बानो, सलीम अहमद, शहजाद कुरैशी, रीता सोनकर, अर्जुन चौधरी, संजय, अन्नू, मीना, पप्पू गोंड, राजू यादव, बलवंत यादव, अनिल कुमार मौजूद थे।