फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर 51 लाभार्थियों को मिलेगा प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 24 जनवरी को यूपी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पीएम व सीएम ग्रामीण आवास योजना, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थी, कृषि विभाग, खादी ग्रामोद्योग एवं उद्योग विभाग और शहरी आवास आवास योजना के 51 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 जनवरी है। 24 जनवरी 1950 से पहले तक उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना था। यही वह दिन था, जब उत्तर प्रदेश को उसका अपना नाम मिला था। इसलिए इस दिन को यादगार बनाने के योगी सरकार के फैसले के अनुरूप डीएम ने कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पांच विभागों के 31 लाभार्थियों को इस दिन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। डीएम एनपी सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
ये पांच विभाग होंगे शामिल
डीएम की ओर से यूपी दिवस के अवसर पर जिन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने का निर्णय लिया गया है। उसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, समाज कल्याण परिवार कल्याण, अत्याचार उत्पीड़न व व्यक्तिगत शादी अनुदान के लाभार्थी, कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि, कस्टम हायरिंग व फार्म मशीनरी के लाभार्थी, खादी ग्रामोद्योग व उद्योग विभाग के उद्यमी और शहरी आवास योजना के लाभार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें सीआरओ, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सेवायोजन, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, सीडीओ कार्यालय, पशुपालन और एडीएम प्रशासन शामिल हैं।
यूपी दिवस पर विभिन्न योजनाओं के 51 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हो सके। - आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें