फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 25 बकायेदारो का कटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल गांव में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाने के साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान एक लाख 75 हजार राजस्व वसूली के साथ ही दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी भूप सिंह की उपस्थिति में ओरिल गांव के पंचायत भवन पर विद्युत कैम्प लगाया गया। जहां कंप्यूटर आपरेटर के साथ उपखंड अधिकारी उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में संशोधन और समस्या समाधान के लगे रहे। वहीं अवर अभियंता मनीष कुमार लाइन मैन के डोर टू डोर निरीक्षण किया गया। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं का बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेदन किया गया।
दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। कैंप में 40 उपभोक्ताओं ने एक लाख 75 हजार जमा कराया। इस अवसर पर लाइन मैन फूलचंद यादव, अखिलेश यादव, रवि विश्वकर्मा, रितेश राय, अभिषेक, मीटर रीडर राधेश्याम यादव, कृष्ण विजय, विकास आदि रहे। उपखंड अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है विद्युत उपभोक्ता फर्जी विद्युत कर्मियों की ठगी से बचे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें