फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल और राज्य मार्ग पर 25 ब्लैक स्पाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नेशनल और राज्य मार्ग पर 25 ऐसे स्थान हैं। जहां पर थोड़ी सी भी असावधानी बरतने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इन स्थानों पर हादसे रोक ने और ब्लैक स्पाट के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात विभाग की तरफ से स्थल के विषय में पूरी जानकारी लिखकर साइन बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे नंबर 233 वाराणसी से लुंबनी तक आजमगढ़ जिले से होकर निकला है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी जिले से होकर ही जा रहा है। नेशनल हाइवे जिले के देवगांव, गंभीरपुर, रानी की सराय, कंधरापुर, कप्तानगंज, अतरौलिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे फूलपुर कोतवाली, सरायमीर, निजामाबाद, तहबरपुर, कंधरापुर, जीयनपुर थाना क्षेत्र से होकर निकला है। इनके अलावा आजमगढ़-जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ भी प्रमुख मार्ग हैं। जिन थाना क्षेत्रों से होकर यह सभी मार्ग निकले हैं। यह सड़कें कई जगहों पर घनी आबादी या घुमावदार मार्ग हैं।वाहनों की गति तेज होने की वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं। यातायात विभाग की तरफ से इन प्रमुख मार्गों पर 25 ब्लैक स्पाट चिन्हित कर यहां पर साइन बोर्ड लगाकर स्थल का विवरण लिखाया गया है। एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक दुर्घटना बाहुल्य 25 ब्लैक स्पॉट चिन्हित करते हुए जागरुकता का बोर्ड लगाया गया है।
इनसेट
डीएम ने दिए सड़कों के निर्माण के निर्देश
आजमगढ़। जिले में व्यापार विकास निधि की 49 सड़क खराब हालत में हैं। उक्त सड़कों पर कही गिट्टी डाला गया था तो कही पर कुछ कार्य कर छोड़ दिया गया था। आए दिन जनता तथा जन प्रतिनिधियों की शिकायतें आ रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त सड़कों के संबंध में शासन को पत्र लिखा था। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृति देते हुए उक्त प्रत्येक सड़कों के निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने पीडब्लूडी के संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि बरसात के बाद उक्त सडक़ों पर कार्य करते हुए पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें