फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आग लगने से 25 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
अहरौला के सकतपुर में आग बुझाते ग्रामीण।
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मैनपारपुर गांव के पास रविवार की दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीण झाड़-झंखाड़ की मदद से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित आशा देवी, उर्मिला ने बताया कि रविवार की दोपहर अचानक खेत में आग की लपटे दिखाई दीं। यह देख गांव के लोग पहुंचे और झाड़-झंखाड़ के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। हवा के रुख के साथ आग बढ़ती गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। करीब 45 मिनट बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
तब तक किसान बढ़ती आग को रोकने में काफी हद तक सफल हो चुके थे। बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बची हुई आग और धुएं को पूरी तरह नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय मौके पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, डायल 112 और पुलिस बल भी मौजूद रहे। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने नुकसान का जायजा लिया।
लेखपाल सखीजान ने बताया कि इसमें आशा देवी, उर्मिला के 20 बिस्वा, चंद्रशेखर 20 बिस्वा, रामसमूज, दयाराम, लालचंद, मूलचंद 16 बिस्वा, अमरजीत, लालजीत, लालमन, ललाई 15 बिस्वा, राजेंद्र यादव 20 बिस्वा, चंद्रधारी, लालधारी 20 बिस्वा सहित इजहार अहमद, वसीम, तालिब, सलाउद्दीन, जियाउद्दीन किसानों की फसल जली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें