फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच वांछितों पर 25-25 तो चार पर 15-15 हजार का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को एक बार फिर गैगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे नौ अपराधियों पर ईनाम घोषित किया। इसमें पांच पर 25-25 हजार तो चार पर 15-15 हजार का ईनाम घोषित हुआ है। एसपी के अनुसार देवगांव कोतवाली पर गैगेस्टर एक्ट में निरूद्ध हरिकेश सिंह निवासी बेनुपुर थाना मेंहनगर पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। यह नकबजनी व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इसी क्रम में बरदह थाने में गौवध, लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट आदि के मामले में गैंगेस्टर में निरूद्ध आसिफ पुत्र अयाज निवासी कस्बा देवगांव थाना कोतवाली देवगांव, बिलरियागंज थाने पर हत्या व असलहा दिखा का जान मारने की धमकी देने के मामले में गैंगेस्टर में निरूद्ध लल्लन यादव निवासी बगवार थाना बिलरियागंज, तरवां थाने पर हत्या के प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में निरूद्ध पीयूष सिंह निवासी भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर व मेंहनगर थाने में गौकशी के तहत गैंगेस्टर में निरूद्ध सेराज निवासी वार्ड संख्या नौ शास्त्री नगर थाना मेंहनगर पर भी 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। इसी क्रम में रौनापार थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में निरूद्ध फरीद निवासी बखरा थाना सरायमीर व महताब निवासी फेदी थाना बरदह, देवगांव कोतवाली में निरूद्ध प्यारे लाल प्रजापति निवासी गोड़ासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर व मेंहनगर थाने में निरूद्ध अमित कुमार उर्फ भैया लाल निवासी पटना थाना खानपुर जिला गाजीपुर पर 15-15 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

- मनोज गोंड

-
दुष्कर्म में आरोपी हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने में 13 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि सकलेश यादव निवासी नैठी डिहवा ने उसके घर में घुस कर मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी सकलेश को गुजरपार पुलिस बैरियर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें