फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार लेकर दे दी पचास हजार के कागजों की गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से रुपए निकालकर जा रहा एक व्यक्ति बुधवार को ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने 50 हजार का लालच देकर उसके 24 हजार रुपये उड़ा दिए। नोटों की जगह कागज की गड्डी निकलने पर उक्त व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सरायमीर क्षेत्र के वस्ती गांव निवासी विजय शंकर यादव पुत्र हरिचरण यादव ने दोपहर 3:30 बजे को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा से 24 हजार रुपए निकाले थे। दो व्यक्ति उसके पास आए। बात करते हुए उसे बैंक से कुछ दूर साथ लेकर गए। बैंक से दूर पहुंचने पर उक्त व्यक्ति ने विजय शंकर से कहा कि वह गोरखपुर पैसा भेजना चाह रहा है लेकिन नहीं जा रहा है। तुम यह 50 हजार ले लो और इसमें से 24 हजार मुझे दे दो। अकाउंट नंबर दूंगा उसमें भेज देना। उक्त जालसाजों ने रुमाल में लपेटी गड्डी को देते हुए कहा कि यह 50 हजार रुपए हैं। इसे अपने खाता में ले जाकर जमा कर दें। इसके बदले 24 हजार लेकर भाग गए। उसने जब रुमाल खोला तो नोटों की जगह कागज की गड्डी देखकर सन्न रह गया। ठगी का शिकार बने व्यक्ति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें