कोतवाली क्षेत्र के बरूईन नहर पुलिया के पास से बुधवार की देर शाम घेराबंदी करके पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिले प्लास्टिक के झोले से 23 पाउच देशी शराब भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बडेसर नहर से तलाशपुर मोड़ की ओर सफेद प्लास्टिक के झोले में शराब लेकर कहीं जा रहा है। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने घेराबंदी करके बरूईन नहर पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के पटना जनपद के परसा बाजार थाना क्षेत्र स्थित ईतवारपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार बताया।
उसके पास मौजूद झोले में से 23 पाउच देशी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।