फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 227753 अभ्यर्थियों ने 3.49 करोड़ की निशुल्क यात्रा की

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस भर्ती के लिए पांच दिन हुई परीक्षा में कुल 11 दिनों में आजमगढ़ परिक्षेत्र की बसों से 2,27,753 अभ्यर्थियों ने 3.49 करोड़ रुपये की निशुल्क यात्रा की है। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मची थी। 25 अगस्त को बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


जिले में 11 केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बस में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई थी। आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो में कुल 2,27,753 अभ्यर्थियों ने 3.49,16,943 रुपये का मुफ्त सफर किया।
अभ्यर्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड की कॉपी जमा कर सफर करने की सुविधा दी गई थी। पिछली बार की तरह इस बार भी आजमगढ़ से प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रही। इसी वजह से यूपी रोडवेज ने इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

- इस बार पुलिस भर्ती की परीक्षा में शासन की ओर से अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सफर करने की सुविधा दी गई थी। आजमगढ़ परिक्षेत्र की बसों से 22 अगस्त से एक सितंबर के बीच तक कुल 227753 अभ्यर्थियों ने 34916943 रुपये का मुफ्त सफर किया।- मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें