फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पदों के लिए 22 नामांकन

Thu, 18 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इसमें सात पदों के लिए कुल 22 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अकेले अध्यक्ष पद के लिए सात दावेदार मैदान में हैं। हालांकि पर्चे का मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के साथ नाम वापसी की तिथि भी आज ही तय की गई।

लेकिन किसी ने नामंकन पत्र वापस नहीं लिया। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले सात लोगों में अमन कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव, चंदा भारती, त्रिभुवन राजभर, निखिल सिंह, मनोज चौहान और रोहित सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद चार में अवधेश यादव, धीरज जायसवाल, प्र्रमोद कुमार यादव और शिखर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए छह लोगोें में अवनीश सिंह, आलोक कुमार यादव, प्र्रज्ञादीप, शिवशंकर यादव, शशि कुमार राजभर और सुमित सिंह शामिल हैं।

उपमंत्री पद के लिए रवि, कृषि संकाय प्र्रतिनिधि पद के लिए अखिलेश यादव और अनुभव, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए मुकेश कुमार सिंह, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अजय सोनकर ने नामांकन किया।

सुबह 10 बजे से दो बजे तक चले नामांकन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस संग पीएसी के जवान तैनात थे।
चुनाव अधिकारी रामाश्रय शर्मा ने बताया कि नामांकन के बाद अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का कार्य संपन्न हुआ। हालांकि इसमें किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


21 दिसंबर को मतदान और मतगणना के बाद विजई प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
चुनाव को लेकर की बैठक
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में 25 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डा. मोहम्मद खालिद ने किया।
बैठक में चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू तरीके से संपन्न कराए जाने पर चर्चा की गई।

साथ ही 18 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक डा. मसूद अख्तर, चुनाव सलाहकार डा. मोहम्मद सलमान अंसारी, सहायक चुनाव अधिकारी डा. अल्ताफ अहमद, डा. मोहम्मद ताहिर, डा. जियाउर्रहमान खान, डा. शफकत अलाउद्दीन व डा. विनोद कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें