आजमगढ़। बीईओ प्री और बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद जिला प्रशासन की ओर से उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से होने वाली समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2016 की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले 21635 अभ्यर्थियों के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में 2.30 से 3.30 बजे तक परीक्षा होगा। परीक्षा के लिए कुल 46 केंद्र बनाए गए हैं। ये शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। क्षेत्रवार 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जा रही है। इसके लिए 46 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी अधिकारियों प्रश्नपत्र पहुंचाने से लेकर परीक्षा संपन्ना कराने के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। कोविड-19 के गाइड लाइंस का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य रहेगा।