फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। मदरसा इस्लामिया नसीरूल उलूम खुटहना में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर अच्छे नंबरों से सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती मोहम्मद यूसुफ, विशिष्ट अतिथि गुलाम अंबिया, हाजी अली हसन, जुबैर अहमद मौजूद रहे। मदरसा में मरियम ताहिर प्रथम, मोहम्मद सफवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक से सात तक में क्रमश: अब्दुल करीम, हुदा तलहा, मोहम्मद सफवान, जोबिया, इरम बानो, मरियम, सोरैया बानो, अजका बानो व नेहा बानो ने पहला स्थान हासिल किया। मुफ्ती मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि तालीम से ही इंसान को तरक्की करने और जिंदगी जीने का सलीका आता है। प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें