फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों और कर्मचारियों पर लगाया धन उगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी के माहुल नगर पंचायत कार्यालय पर वार्ड एक की महिला सभासद प्रमिला गौतम के नेतृत्व में 25 महिलाओं ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में डूडा कर्मियों और सभासदों पर धन उगाही का आरोप लगाया। बुधवार को महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। नगर पंचायत चेयरमैन बदरे आलम और ईओ को दिए गए ज्ञापन में प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत माहुल नगर पंचायत के 11 वार्डों में करीब 700 आवास स्वीकृत हैं। डूडा के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड एक की सभासद प्रमिला देवी के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्वीकृत आवास की सूची आने के बाद से ही डूडा कर्मी और सभासद मिलकर जियो टैग कराने के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। प्रति आवास दस से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में कुछ ऐसे भी अर्द्धनिर्मित आवास हैं। इनकी प्रथम किस्त 50 हजार आ चुकी है। दूसरी किस्त का पांच माह से इंतजार कर रहे हैं। धन लेकर अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। एक ही परिवार में दो से तीन आवास बन रहे हैं। इससे गरीब पात्र आवास योजना से वंचित हो रहे हैं। महिलाओं ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पराना देवी, मनता देवी, रेखा, शीला, विमला, उर्मिला, सीता, प्रमिला, सुनीता आदि प्रदर्शन में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें