फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक, बालिका बैडमिंटन चयन, ट्रायल पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ने बताया कि सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग बैडमिंटन का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल पांच मार्च को और मंडलीय स्तर का छह मार्च को सुखदेव पहलवान स्पोट्स स्टेडियम में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की आयु एक जनवरी 2002 को 17 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार सब जूनियर बालक वर्ग बाक्सिंग चयन ट्रायल जनपद स्तर पर आठ मार्च को और मंडल स्तर पर 11 मार्च को होगा। प्रतिभागी की उम्र 12 से 16 के मध्य होनी चाहिए। भार वर्ग 30 से 80 किलो ग्राम के मध्य खिलाड़ी ही शामिल हो सकते है। इसी क्रम में जूनियर बालक और बालिका वर्ग जूडो का जनपद स्तर पर चयन, ट्रायल आठ मार्च को और मंडल स्तर प 11 मार्च को होगा। प्रतिभागी की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और भार वर्ग 30 किलो ग्राम से 66 किलोग्राम के बीच का ही खिलाड़ी भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें