फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मरीजों की जांच में मिले दो पीलिया रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा समेत आसपास के इलाके में डेढ़ माह से अधिक समय से फैला पीलिया लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को सीएचसी पर हुई जांच में दो नए मरीज सामने आए। वहीं सीएचसी पर पहले से इलाज करा रहे दो मरीजों की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूषित पानी के चलते मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक 8 लोगों की पीलिया से मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दो सौ से अधिक लोग बीमार है। तीन सौ से अधिक लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी पर 15 लोगों की जांच की गई जिसमें दो लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए। इनमें आजाद नगर निवासी 19 वर्षीय रेहान पुत्र मो. शोएब व अलीनगर निवासी 16 वर्षीया आफरीन पुत्री इम्तियाज शामिल है। दोनों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सीएचसी पर पहले से भर्ती पीलिया रोगी सद्दाम हुसैन पुत्र अहमद निवासी पूरा रानी व 30 वर्षीय दुर्गेश पुत्र प्रकाश निवासी नूरपुर बूतात की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी प्रशासन ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें