फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी मेडिकल कालेज के बहुरेंगे दिन, 1.46 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं। अस्पताल को सुसज्जित करने के लिए शासन ने 1.46 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

चंडेश्वर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल वर्तमान में काफी बुरे दौर से गुजर रहा है। भवन पुराने हो चुके है तो वहीं अस्पताल परिसर का बाउंड्रीवाल भी नहीं है। इतना ही नहीं परिसर में पार्किंग भी न होने से काफी परेशानी होती है। मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। इसके तहत होम्योपैथिक मेडिकल कालेज व अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर शासन को 2ङ92 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके तहत शासन ने 1.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है। उक्त धनराशि से मेडिकल कालेज की बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही म्यूजियम हाल, औषधि कक्ष के साथ ही अन्य डेवलपमेंट के कार्य कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें