पल्हनी। आजमगढ़-गाजीपुर रोड शुक्रवार को शाम पांच से सात बजे तक जाम से जूझता रहा। चौराहे पर चारों ओर से गाड़ियां पूरी तरह से फंसी हुई थीं। तमाम प्रभारी यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां लेकर भी उसी जाम में फंसे रहे। छतवारा चौराहे पर अतिक्रमण होने के कारण हमेशा जाम से लोग परेशान रहते हैं। छतवारा में अतिक्रमण हटवा दिया जाता तो जाम की समस्या अपने आप ही खत्म हो जाती। इसमें गाजीपुर रोड, चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग, पीजीआई रोड और मेंहनगर तहसील का प्रमुख मार्ग मिलता है।