आजमगढ़। प्री-मेच्योर नवजात बच्चों की देखरेख और बढ़ते नवजातों के मृत्युदर में कमी को लेकर कंगारू मदर केयर यूनिट की स्थापना अब ग्रामीणांचल के अस्पतालों पर भी की जाएगी। वर्तमान में यह यूनिट सिर्फ जिला महिला अस्पताल पर ही काम कर रही है। इस यूनिट के खुल जाने से नवजात बच्चों के मृत्यु दर में काफी कमी आयी है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने ऐसे यूनिटों को ग्रामीणांचल के सरकारी अस्पतालों पर भी खोलने की योजना बनाया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि सीएचसी मुबारकपुर, फूलपुर, कोयलसा, लालगंज व बिलरियागंज में ऐसी यूनिटे खोला जाना प्रस्तावित है। नवजात मृत्युदर में कमी लाने को लेकर इस यूनिट की जरूरत अब ग्रामीणांचल में भी महसूस की जा रही है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ग्रामीणांलच के इन सामुदायिक सेंटरों पर इस यूनिट की स्थापना कराने जा रही है। इन यूनिटों की स्थापना वर्तमान में फस्ट रेफरल सेंटरों पर ही की जाएगी।