फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर में फिर मिले पीलिया के आधा दर्जन नये मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर।कस्बे में फैले पीलिया के प्रकोप पर अब भी लगाम नहीं लग सका है। बुधवार को छह नए मरीज सामने गए। इसमें पांच की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नये मरीज मिलने से एक बार फिर स्वास्थ्य महकमा व खाद्य एवं औषधि प्रशासन में हड़कंप मच गया। दिन भर पानी की जांच के साथ ही लोगों को पीलिया के प्रति जागरूक करने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष शाह के नेतृत्व में स्वास्थ्य महकमे की टीम बुधवार को सीएचसी मुबारकपुर पहुंची। मरीजों व उनके परिजनों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और क्लोरीन युक्त पानी पीने को कहा गया। नपा प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिया गया कि वह अपने पानी में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन मिलाए और साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराए। बुधवार को मिले नए मरीजों में 17 वर्षीय शाहिद पुत्र रेयाजुददीन निवासी पूरारानी, 14 वर्षीय रिफहत पुत्री गुलाम सरवर निवासी इस्लामपुरा, 17 वर्षीया तरन्नुम पुत्र दुलारे निवासी शाह मुहम्मलपुर, 30 वर्षीय राजन पुत्र कैलाश निवासी नूरपूरबूतात, 12 वर्षीय हसन मुसन्ना पुत्र गुलाम व 17 वर्षीय जाहिद पुत्र रमजान निवासी पूरारानी शामिल रहे। इनमें मोहम्मद शाहिद, रिफहत, तरन्नुम, राजन व जाहिद की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आठ स्थानों पर जांच, सात में नहीं मिला क्लोरीन
डिप्टी सीएमओ मनीष शाह के नेतृत्व में जिले से पहुंची टीम ने बुधवार को कस्बे में चक्रमण कर आठ स्थानों पर नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी में क्लोरीन के मात्रा की जांच की। इसमें सात स्थानों पर पानी में क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में नहीं पाई गई। जिस पर नपा के लोगों को डिप्टी सीएमओ ने सख्त हिदायत दिया। टीम में डॉ. अफजल, अमूल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, ऋषिकेश चौहान, इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने कैंप लगा कर किया जागरूक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को पुलिस चौकी परिसर में कैंप लगा लोगों को पीलिया के प्रति जागरूक किया। खाद्य निरीक्षक संजय सिंह ने आम जनता से अपील किया कि खुले में बिक रहे व तले भूने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र व आरबी चौहान मौजूद रहे।
डीएम के फरमान पर चौकस रहा खाद्य विभाग
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मुबारकपुर में तली भुनी चीजों की दुकानें पंद्रह दिनों के लिए बंद कराने का फरमान जारी किया है। डीएम के आदेश के अनुपालन में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम जुटी रही। दिन भर खुले में व तले-भुने खाद्य पदार्थो की बिक्री करने वाले दुकानों को बंद कराने में खाद्य विभाग की टीम जुटी रही। इससे दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। जिस भी तरफ टीम जाती उस तरफ की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें