फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा आजमगढ़ क्षेत्र में दो परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलीन बस्ती विकास योजना के तहत नगर पालिका आजमगढ़ क्षेत्र में दो परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के तहत सीसी रोड व कवर्ड नाली का कार्य कराया जाएगा। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार बाजपेयी द्वारा निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण को भेजे पत्र के अनुसार शासन ने जिन दो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। उनमें दोनों परियोजनाएं नपा आजमगढ़ के वार्ड 18 ब्रह्मस्थान के अंतर्गत होनी है। ब्रहमस्थान मुहल्ले में अशोका नगर कालोनी में सतीश सिंह के घर से आलोक कुमार श्रीवास्तव के घर तक सीसी रोड व कवर्ड नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। इस कार्य के लिए 17.14 लाख रुपय की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसी क्रम में दूसरी स्वीकृत हुई परियोजना भी इसी वार्ड में है, जिसमें बंधन प्वाइंट मैरेज हाल से अशोक सिंह के घर तक सीसी रोड व कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 23.20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें