फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर धरना नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कुर्मी टोला स्थित कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से कई बार मिल चुके प्रतिनिधि मंडल को समयबद्ध समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन बार-बार दिए जाने के बाद भी निस्तारण नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया गया कि डीआईओएस द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के लिए हार्डकापी के साथ कंप्यूटर फिडिंग कराने के लिए प्रति शिक्षक से छह सौ रुपया की मांग की जा रही है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि नौ जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक में राजेश कुमार राय, लवकुमार, शिवनरायन, विनोद सिंह, रवि राय, वीरेंद्र त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें