फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेन्द्र यादव जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेख पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में रविवार को राधामोहन गोयल की अध्यक्षता में कुश्ती संघ की आम सभा हुई। इसमें सर्वसम्मति से कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, अमेरिका पहलवान, सतीश जालान, बुझारत यादव, चन्द्रिका यादव, अवधराज यादव, ईश्वरचन्द्र यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रवीण कुमार यादव को जिला कुश्ती संघ का सचिव, अवधेश यादव को महिला कुश्ती सचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव के पद पर सत्यवान यादव, रामअवध यादव और श्याम सुन्दर गुप्ता तो चुना गया। कोषाध्यक्ष युगान्त उपाध्याय को बनाया गया। राजेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, विकास विश्वकर्मा को प्रचार सचिव, सुनील कुमार यादव आय व्यय निरीक्षक, जवाहर यादव और जगदीश पहलवान को तकनीकी सलाहकार बनाया गया। कार्यकारणी सदस्यों में प्रभुदेव उपाध्याय, राधामोहन गोयल, ज्ञानशंकर पहलवान, लालचन्द्र पहलवान, डा. लालचन्द्र यादव, रामफेर यादव और मोती यादव को बनाया गया। निर्वाचित अध्यक्ष जनपद ने समस्त अखाड़ों के उस्तादों और पूर्व पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें