फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में श्यामजीत, राहुल, वकील, रविंद्र अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। अंबिका सेवा संस्थान के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रानीपुर रजमो में हुई प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शेख अब्दुल्ला, डॉ. विजयशंकर राय, मो. अकमल खान रहे। संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया। 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान श्याम जीत सिंह चौहान, 600 मीटर में राहुल सरोज, 400 मीटर में वकील चौहान और 200 मीटर में रविन्द्र ने हासिल किया। नारायण उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। दिनेश प्रजापति, संतोष शर्मा, बंटी शर्मा, जाहिद, आकाश, प्रमोद, शिवबचन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें