फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भ्रष्टाचार और लापरवाही का लगातार लग रहे आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने रविवार को महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो घटनाएं पिछले दिनों अस्पताल में हुई हैं, उस पर महिला आयोग गंभीर है। जिले के अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से महिला अस्पताल में मिल रही लापरवाही की खबरों का संज्ञान लेते हुए संगीता तिवारी ने रविवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। पिछले दिनों अस्पताल में कई मरीजों की मौत हुई थी। इसमें परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था। संगीता तिवारी ने मरीजों की समस्याओं को सुना और अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जो घटना पिछले दिनों में हुई है, उस पर महिला आयोग गंभीर है। उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन में भी उचित कार्रवाई की अनुशंसा करेगा। महिला अस्पताल के डॉ. अशोक कुमार और मौजूद स्टाफ ने जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें