फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी का फूंका पुतला, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र दीपक कुमार को वीसी और शिक्षकों द्वारा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने से नाराज डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने शनिवार को छात्रनेता तरुण यादव के नेतृत्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के वीसी का पुतला फूंका और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले शिक्षकों को गिरफ्तारी किए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अगर किसी भी छात्र-छात्राओं के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते है तो छात्र संगठन इसकी जोरदार निंदा करेगा। जहर खाया हुआ छात्र दीपक गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। जिसके जिम्मेदार शिक्षक होंगे। संगठन ऐसे शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग करता है। पुतला दहन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश यादव, मिर्जा शानेआलम बेग, सनी यादव, दीपक पाठक, अजय सिंह, प्रवीन सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें