फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी ने की विकास कार्यों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय टीम की ओर से गुरुवार को तहसील के जेठहरी ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जेठहरी गांव निवासी शैलेश सिंह, लालबहादुर सिंह, मनोज सिंह, शैलेन्द्र सिंह और मुकेश सिंह की शिकायत पर अनुराग यादव सहायक आयुक्त उद्योग, प्रेमकुमार राय तहसीलदार मार्टीनगंज, चन्द्रिका सिंह यादव की टीम गठित हुई है। तीनों अधिकारियों ने गांव में वर्ष 2016-17 और 17-18 में ग्राम पंचायत में मनरेगा चौदहवां वित्त, क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। सभी कार्य प्रधान रूबी सिंह की ओर से कराए गए हैं। खड़ंजा, नाली, खडंजा रिपेयरिंग, शौचालय और पोखरा खुदाई की जांच की गई। आवेदकों का आरोप था कि पोखरे के कार्य में जेसी बी का प्रयोग किया गया है, लेकिन वो साक्ष्य नहीं दे सके। आवेदकों की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य और ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार की ओर से दिए गए कागजों मे भिन्नताएं पाई गईं। इसके लिए मूल कागजातों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जांच टीम के अध्यक्ष अनुराग यादव ने बताया कि सभी कागजातों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। थानाध्यक्ष दीदारगंज राजकुमार सिंह मय फोर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें