फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर गिरा नरौली तिराहे पर लगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के नरौली तिराहे पर लगाया गया पूर्वांचल का सबसे ऊंचा तिरंगा सोमवार को जमीन पर गिरा पड़ा था। घंटो बाद नपा प्रशासन ने इसकी सुधि ली और झंडे को उतार कर हटा दिया गया।
विज्ञापन

सपा सरकार में शहर के चौराहे-तिराहे का सुंदरीकरण कराया गया था। इसके तहत नरौली तिराहे को झंडा चौराहा नाम देकर पूर्वांचल में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया। यहां लगे झंडा अक्सर ही विवादो में रहा। कभी वह फट जाने के कारण तो कभी झंडा न लगने के कारण अक्सर ही यह स्थान चर्चा में रहा। पंद्रह अगस्त को नपा प्रशासन द्वारा इस स्थान पर नया तिरंगा फहराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते झंडे को आधा झुका भी दिया गया था। सोमवार की सुबह झंडा जमीन पर लटकता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना के घंटो बाद नपा प्रशासन ने सुधि ली और झंडे को उतार कर हटवा दिया गया।

झंडे के देखरेख की जिसे जिम्मेदारी दी गई है, वह किन्ही कारणों से छुट्टी पर था। किन कारणों से झंडा नीचे गिरा यह ज्ञात नहीं हो सका है। फिलहाल झंडे को उतार कर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ईओ, नपा आजमगढ़।

मैसेज के माध्यम से झंडे के नीचे गिरे होने की सूचना मिली थी। ज्ञात करने पर पता चला कि रात में तेज हवा के चलते झंडा फट जाने से नीचे गिर गया था। नपा प्रशासन से झंडे को उतार कर रखने को कह दिया गया। यहां काफी ऊंचाई पर झंडा लगा है, अक्सर ही तेज हवा के चलते झंडा फट जाता है, ऐसे में विशेष अवसरों पर ही अब झंडा लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें