फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ बनाए गए स्वच्छता महाभियान के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, वृक्षारोपण, नदियों की सफाई आदि को कराए जाने के उद्देश्य से जनमानस में जागरूकता लाने के लिए शनिवार से स्वच्छता महाभियान का शुभारंभ मड़या मुहल्ले से किया जा रहा है। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अभियान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने तिथिवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। जिसके तहत 28 जुलाई को सुबह छह बजे से आठ बजे तक मड़या में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के साथ ईओ नगरपालिका और उनकी टीम, 29 जुलाई को रैदोपुर में डीएवी कालेज के सामने बंधे पर सीआरओ आलोक वर्मा के साथ ईओ नगरपालिका, 30 जुलाई को चौक स्थित बिहारी जी के मंदिर पर एसडीएम सदर प्रकाश चंद के साथ ईओ नपा, एक अगस्त अगस्त को कोट किला रोड पर डीएसओ देवमणि मिश्र के साथ ईओ नपा, दो अगस्त को गुलामी का पुरा में पीडी डीडी शुक्ल के साथ ईओ नपा, तीन अगस्त को ब्रह्मस्थान स्टेडियम आराजीबाग में सीएमओ डा. रविंद्र कुमार के साथ ईओ नपा, चार अगस्त को पहाड़पुर शिब्ली कॉलेज डीडीओ रविशंकर राय के साथ ईओ नपा, पांच अगस्त को कुंदीगढ़ में डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल के साथ ईओ नपा, नौ अगस्त को सिधारी में दीनानाथ अभिहीत अधिकारी खाद्य एवं सुरक्षा के साथ ईओ नपा, 10 अगस्त को सर्फुद्दीनपुर में डीडीसी रमेश चंद यादव के साथ ईओ नपा, 11 अगस्त को लालडिग्गी बंधा पर आरटीओ दरोगा सिंह के साथ ईओ नपा, 12 अगस्त को नरौली पर हेमंत कुमार गुप्ता तहसीलदार सदर के साथ ईओ नपा, 13 अगस्त को सिविल लाइन लाइफ लाइन चौराहे पर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जिला आबकारी अधिकारी के साथ ईओ नपा और कार्यक्रम के समापन के दिन 14 जुलाई को सुबह छह बजे से आठ बजे तक वीर एकलव्य घाट सिधारी पर डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के साथ ईओ आजमगढ़ और ईओ मुबारकपुर नगरपालिका द्वारा महाभियान का समापन कराया जाएगा।
विज्ञापन


दरवाजे और वाहनों पर चस्पा होंगे स्वच्छता जागरूकता पोस्टर
आजमगढ़। शहर के प्रत्येक मकानों और वाहनों पर स्वच्छता जागरूकता संबंधी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। कुछ पोस्टर प्रशासन की ओर से स्वयं छपवाए गए हैं और पोस्टर और स्टीकर छपवाने में आईएमए का सहयोग लिया जाएगा। शहर को ओडीएफ कराने और खउले में शौच मुक्ति के लिए जल्द ही सभी शहरवासियों के मकानों और वाहनों पर स्टीकर और पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। इसके लिए पालिका की मद से लगभग 10 हजार स्टीकर और पोस्टर छपवाए गए हैं। इसके माध्यम से लोगों को खुले में शौच और गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह किया जाएगा। साथ ही सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। बजट के अभाव के देखते हुए आईएमए से भी ऐसे पोस्टरों और स्टीकरों को छपवा कर शहर में चस्पा करने कराने की बात कही गई है। इस संबंध में आईएमए से सहयोग भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें