आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को ओमप्रकाश सिंह कें नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और तहबरपुर ब्लाक के ओरा की दलित विधवा रसोइया पर हो रहे उत्पीड़न को बंद किए जाने और उसे बहाल किए जाने की मंाग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी दलितों से छुआछूत और जातियां भेदभाव के हालत अब भी है। जिसकी वजह से ओरा की रसोइयां पद पर कार्यरत दलित विधवा महिला को रसोइयां के काम से हटा दिया गया। जिसके बदले में दूसरी महिला को उसी पद पर रख दिया गया है। भेदभाव को लेकर हटायी गई महिला पर तरह-तरह के उत्पीड़न किए जा रहे है। जिसकी पार्टी निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जातीय उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने और महिला को बहाल किए जाने, पीएम आवास आंवटन में हो रही धाधली को बंद किए जाने, की मांग की गई। माले नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर कामरेड रामजीत प्रजापति, पे्रमचंद्र, कोमल, सुमेर, मुंशी प्रजापति, हरिश्चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।