मुबारकपुर/अमिलो। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक मो. सद्दाम को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने से समर्थकों में उत्साह है। सूची में नाम होने की जानकारी मिलते ही समर्थकों का जोश बढ़ गया और मुबारकपुर के पुरानी बस्ती (बखरी) में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मो. सद्दाम ने कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया गया है उसके लिए पार्टी का ऋणी हूं। अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ कटिबद्ध हैं। मोर्चा को मजबूत करना ही प्राथमिकता है। युवा नेता परवेज आजमी ने कहाकि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। प्रदेश इकाई ने जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। फरमान अली, मो. मुस्तफा, गौहर अली, हसन नसीम, नसीर हैदर, मो. तौफीक, जावेद अख्तर, मो इमरान, नायाब हैदर, मोहसिन इमाम, अबु तालिब, कौसर हसन, मो मुज्जमिल, फेजुल हसन, आले अहमद, मुहम्मद बखरी सहित आदि मौजूद रहे।