फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा खत्म करने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर (आजमगढ़)। उप्र हाइड्रो इलैक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के तत्वाधान में सोमवार को फूलपुर पावर हाउस पर विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन फैक्स के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सैय्यद मुनौव्वर अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर करपोरेशन के निर्देश के बावजूद विद्युत संविदा कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा जारी निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा जा रहा है, जो नियम और कानून के खिलाफ है। जबकि अब वेतन का भुगतान सीधे खाते में जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदारों की मिलीभगत से श्रम विभाग द्वारा निर्गत वेतन के स्थान पर सिर्फ दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जिसके चलते बिजली संविदा कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यहां तक अप्रैल 2018 से कर्मचारियों का वेतन भी रोक कर रखा गया है। विभाग में ठेकेदारी के चलते भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सरकार को ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर श्रम विभाग द्वारा निर्गत वेतन को आरटीजीएस के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया शुरू करना चाहिए। ठेकेदारों द्वारा संविदा कर्मचारियों का शोषण किए जाने से रोष ब्याप्त है। यदि शोषण बंद नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री धर्मप्रसाद यादव, मो. इस्लाम, संतोष पाल, आशीष कुमार यादव, शैलेश, अरशद, फूलचंद, वीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें