फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागी किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पालीटेक्निक विद्यालय में बुधवार को कलात्मक मौलिक अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रेड के छात्र-छात्रा शामिल रहे। जिसमें नीलेश त्रिपाठी विद्युत अभियंत्रण ने बेटी बचाओ पर चित्रों के जरिए मार्मिक संदेश उकेर कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा कुशवाहा सिविल अभियंत्रण ने डिजिटल इंडिया थीम पर कलात्मक संदेश देकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रश्मि पाठक ने बेटी बचाओ की चित्रात्मक प्रस्तुति पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में मोहिनी यादव सिविल अभियंत्रण, शिवम मिश्रा, साक्षी यादव शामिल रही। नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि कला जीवन के विभिन्न आयामों को समझने का सुगम साधन है। बच्चों की कल्पनाशीलता अक्सर मार्मिक और मासूम संदेश दे जाती है। जो समाज के विभिन्न आयामों को समझने में हमारी मदद करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए शेष प्रतिभागियों से अगली प्रतियोगिता की तैयारी करने को कहा। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, सुभाष शुक्ला, जगदीश प्रसाद, खुशबू गुप्ता, प्रिया राय संतोष कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें