आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 30 अप्रैल को होने वाले आंदोलन की तैयारी को लेकर आल टीचर्स एंड इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय के नेतृत्व में मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों को जागरुक किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर नई पेंशन योजना को शिक्षक, कर्मचारियों के ऊपर जो थोपे जाने का कार्य किया जा रहा है वह अन्यायपूर्ण है। हम इस अन्याय को कदापि बर्दाश्त नहीं कर सकते है। प्रदेश मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन का महाकुंब लगने जा रहा है।जिसमें देश के अधिकांश प्रदेशों, राज्यों के शिक्षक, कर्मचारी शामिल होंगे। जिला संयोजक रामरत यादव ने कहा कि एक बार शपथ लेने वाला सांसद और विधायक यदि पुरानी पेंशन का हकदार है तो 60,62 वर्ष तक सेवा देने वाले शिक्षक, कर्मचारी क्यों नहीं। जिला महामंत्री नारायण सिंह ने कहा कि क्या सांसद और विधायक के पास ही परिवार है, हमारे पास परिवार नहीं है। सरकार यदि पुरानी पेंशन लागू नहीं किया तो भारत में वृद्धा आश्रम भी कम पड़ जाएगें। इस मौके पर डा. वीरेंद्र यादव, राकेश कुमार यादव, नवल किशोर, हरेंद्र, विजय, प्रभात, दीपक आदि मौजूद रहे।