फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीआईओएस से मिला। इस दौरान संगठन के 14 सूत्री मांगपत्र पर चर्चा की हुई। बैठक में डीआईओएस ने शिक्षको/कर्मचारियों के एनपीएस की धनराशि राजकीय अंशदान के साथ प्रान खाते में भेजने की बात कही। उन्होंने बताया कि पहली किस्त शुक्रवार को ही भेज दी गई है। शेष धनराशि भी जल्द भेज दी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में बीते वर्ष मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान 12 मार्च तक किये जाने का आश्वासन दिया। कक्ष निरीक्षण और केंद्र व्यय का भुगतान भी एक सप्ताह में किये जाने का आश्वासन मिला है। डीआईओएस और प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद संगठन ने 14 मार्च से शुरू किए जाने वाले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रामजनम सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें