फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाईपट्टी के विस्तार के लिए किसानों से ली जा रही सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज स्थित मंदुरी हवाई पट्टी से विमान उड़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तो की ही जा रही है साथ ही बड़े विमान उतारने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हवाई पट्टी 500 मीटर लंबाई बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके के बाद जमीन का आंकलन कर प्रस्ताव बना मंजूरी के लिए शासन को भेज कर धन की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टीविटी स्कीम उड़ान योजना के दूसरे चरण में शामिल मंदुरी हवाईपट्टी से घरेलू उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। 42 सीटर विमान उतारने के लिए आवश्यक जमीन .707 हेक्टेयर की अधिग्रहण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 14 मीटर हवाई पट्टी को लगभग 500 मीटर और बढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए हिच्छनपट्टी गांव की तरफ जमीन का अधिग्रहण करना है। हवाई पट्टी के विस्तार के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक वर्मा ने जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
0000000000000
कल निरीक्षण करेगी हाईवे अथारिटी की टीम
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने के लिए अबतक हुए कार्य की प्र गति की जानकारी और सर्वेक्षण के लिए हाईवे अथारिटी की टीम गुरुवार को जनपद पहुंचेगी। टीम शुक्रवार को हवाई पट्टी के आसपास के राजस्व अभिलेख, हवाई पट्टी पर उपलब्ध इमारत, आसपास की भूमि और भवन का विवरण, हवाईपट्टी के विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता संबंधी जानकारी लेगी। टीम में डीजीएम गौरव कर्णवाल, सीनियर मैनेजर प्लानिंग सी जैन, सीनियर सुपरिटेंडेंट भारत भूषण, संदीप शर्मा आदि शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें