आजमगढ़। जनपद में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके तहत एक सप्ताह से विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को विश्वविद्यालय की मांग लेकर संयोजक डा. सुजीत भूषण, डीएवी छात्र संघ के महामंत्री शशि कुमार, तरुण यादव, लालजीत के नेतृत्व में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संकल्प जुलूस निकाला गया।
जुलूस कालेज परिसर से निकल कर पहाड़प़ुर, पांडेय बाजार, चौक, पुरानी कोतवाली, बड़ादेव होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचा, जहां छात्रों ने जमकर जन-जन की यही पुकार विश्वविद्यालय अब की बार की नारेबाजी की गई। छात्रनेता शशि कुमार और लालजीत यादव ने कहा कि हस्ताक्षर, पोस्टकार्ड अभियान चलाने के साथ ही जमकर प्रदर्शन किए गए थे, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। आजमगढ़ के प्रत्येक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की स्थापना तक संघर्ष करने के लिए संकल्प ले चुके है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह अभियान और उग्र रुप धारण करेंगा। संकल्प जुलूस में विपिन यादव, ऋषभ राय, गौरव श्रीवास्तव, दुर्गविजय यादव, दिनेश, अभिषेक, रत्नेश्वर, राजेंद्रसिंह, शिवबोधन उपाध्याय, मुकेश गौड सहित शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, डीएवी, चंडेश्वर पीजी कालेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और छात्र संगठनों के लोग शामिल रहे।