आमजमगढ़। इस बार जिले में एक बीएलओ की ओर से वोटर लिस्ट को नई तकनीकी से दुरुस्त कराया जाएगा। बीएलओ को एक मोबाइल एप उपलब्ध कराया जाएगा, जो इसे अपने एंड्रायड फोन पर डाउनलोग करेगा। बीएलओ इसी एप पर नये मतदाताओं को जोड़ेगा और मृतकों के नाम काटेगा। पूरी मतदाता सूची इसी एप से दुरुस्त होगी। बाद में इसे जिले भर में लागू किया जा सकता है। पुनरीक्षण अभियान 26 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2018 तक चलेगा।
विधानसभा वार मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए पुनरीक्षण अभियान 26 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इस बार पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के पांच जनपदों पर मतदाता सूचियों को मोबाइल एप पर दुरुस्त करने का कार्य होगा। इन पांच जिलों के अलावा अन्य जिले में भी एक-एक बीएलओ को ये एप उपलब्ध कराया जा रहा है। बीएलओ एप पर 18 साल की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं को जोड़ेंगे। एप पर मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन भी आसानी से होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभावार नई मतदाता सूची बनाने का कार्य 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें चार विशेष तिथियां होंगी इस पर बूथवार मतदाता मेला भी लगाया जाएगा। इसके साथ 25 जनवरी को मतदाता दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों में एप पर मतदाता सूचियों को दुरुस्त किया जाएगा। अन्य जिलों में सिर्फ एक-एक बीएलओ को एप उपलब्ध कराया जाएगा। पुनरीक्षण अभियान 26 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा।
बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी