फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित दो कार आमने-सामने टकरा गई। इसमें एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को पीएचसी कोयलसा में भर्ती कराया। घटना के समय घायल होने वाले कार में बैठकर लखनऊ जा रहे थे। घायलों में बलिया जिले के गढ़वाल थाना क्षेत्र के चिलकर गांव के निवासी अजय प्रताप सिंह (40), नित्यानंद सिंह (60), अंशुमान सिंह (30), श्यामसुंदर पांडेय (85) का नाम शामिल है। सोमवार की सुबह सभी लोग कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार के पास पहुंचे कि इनकी कार सामने से आ रही अनियंत्रित कार से टकरा गई। इसमें यह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा सिपाहियों को लेकर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में भर्ती कराया। डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें