फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास को रखेंगे कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। पूर्व मंत्री और सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के प्रथम आगमन पर शनिवार को अतरौलिया में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बलराम यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों के स्नेह, नेताजी के आशीर्वाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विश्वास की बदौलत हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कोशिश करेंगे कि सबका विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि आज जब बिजली रात में कटती है तो लोग अखिलेश यादव की सरकार को याद करते हैं। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि अखिलेश जी जब भी अतरौलिया आते हैं तो कहते हैं कि अतरौलिया मेरा दूसरा घर है। उनके इसी प्रेम और विश्वास की देन है कि उन्होंने बाबूजी को यह दायित्व देकर सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब रावण को सीता मैया का हरण करना था तो उसने सन्यासी का वेश धारण किया। उसी तरह जनता का हरण करने और ठगने के लिए भाजपा ने एक संन्यासी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। अध्यक्षता दामोदर प्रजापति और संचालन वर्मन यादव ने किया। अंत में अध्यापक अवधविहारी यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर हरिप्रसाद दुबे, बेचई सरोज, चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, संजय मिश्रा, राजाराम सिंह, दीपक जायसवाल, राजीव रंजन पांडेय, रामहित यादव, गब्बर यादव, राधेश्याम यादव,महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

रामदुलार राजभर का स्वागत
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को रामदुलार राजभर का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाए पर जोरदार स्वागत किया। रामदुलार राजभर ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजीवन आभारी रहूंगा। उन्होंने राजभर समाज को गौरवान्वित किया है। समाजवादी पार्टी ही राजभर समाज को विकास की नई दिशा दे सकती है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि राजभर समाज और पार्टी दोनों को दोहरा लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहाकि सपा ने राजभर समाज को मुख्य धारा में लाने का काम किया था। संचालन रामजीत राजभर ने किया। विजय यादव ब्लाक प्रमुख, रामअधार राजभर, एसके सत्येन, सुरेश राजभर, ओमप्रकाश राजभर, गोपाल राजभर, हकीम बेग, ओपी चैधरी, राममूर्ति राजभर, विनोद राजभर, रामअवध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें