फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के बाद भी नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों का दशहरा फीका रहा। क्योंकि एक तो इनका नवीनीकरण नहीं हुआ दूसरे शासनादेश के बाद भी इनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिले की गरीब छात्राओं को शिक्षित करने के लिए सरकार की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन किया जाता है। इसके लिए सरकार संविदा पर शिक्षकों और कर्मचारियों को एक निश्चित मानदेय देती है। जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की संख्या 21 है। इन विद्यालयों में 247 शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इन शिक्षकों और कर्मचारियों की संविदा का नवीनीकरण मार्च 2017 के बाद नहीं हुआ। जिसके कारण शासनादेश होने के बावजूद भी दशहरे पर इनके मानदेय का भुगतान नहीं हो सका। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवी सहाय तिवारी ने बताया कि इनका नवीनीकरण न होने के कारण मानदेय का क्यों नहीं भुगतान नहीं हो सका? इनकी जांच के लिए एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारियों केे लगाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट की फाइल को आगे भेज दिया गया है। जैसे ही हमें इनके मानदेय के भुगतान का आदेश मिलेगा भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें