फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल के माध्यम से हुई शिकायत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर विकास खंड के मेहमौनी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत गांव निवासी आलोक राय ने मुख्य विकास अधिकारी और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता जांच के लिए शुक्रवार को गांव में पहुंचे। जांच करने के लिए गांव में पहुंचे दोनों अधिकारियों शिकायत के एक-एक बिंदुओं की बारीकी से जांच की। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि आवास आवंटन में अपात्रों का चयन किया गया है और पैसे की धांधली की गई है। बिना आवास का आवंटन कराए ही पैसे को निकाला गया है।
विज्ञापन

सांसद निधि के पैसे का भी गबन किया गया है। एक ही नाली का बार-बार निर्माण दिखाकर मनरेगा से भुगतान लिया गया। इतना ही नहीं लछेहरा गांव में पोखरे की खुदाई कराकर मेहमौनी में भुगतान लिया गया है। इस तरह से ग्राम प्रधान की ओर से सरकारी पैसे की बंदरबांट की गई है। जांच टीम ने ग्रामीणों की ओ्र से लगाए गए एक-एक आरोपों की जांच की। जांच अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने जांच पूरी कर ली है। वह इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें