लाटघाट। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को फूलन सेना विधानसभा कमेटी सगड़ी ने मसूरियापुर झाला शिव मंदिर पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरु किया।
मुख्य अतिथि एवं फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि फूलन सेना के आंदोलन की देन है कि मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों की समस्या जानने आ रहे है। उन्होंने कहा कि फूलन सेना कल हाजीपुर में सीएम के उड़नख़टोला को उतरने नहीं देंगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव कर रहा है। कई गांवों में बाढ़ पीड़ितों में कम राशन बांटा गया है। वहीं अभी तक बाढ़ पीड़ितों में चेक का वितरण भी नहीं किया गया। फूलन सेना के जिला संयोजक भीमराज साहनी ने कहा कि 21 सूत्री मांग पत्र को पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री स्वयं आकर सत्याग्रह स्थल पर सत्याग्रह कर रहे लोगों को दें, यदि ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन जारी रहेगा। जिला महामंत्री राकेश गुप्ता ने कहा कि महाराजगंज थाने की देवरा जदीद गांव की मुद्रिका देवी निषाद को अभी तक नहीं मिला। धरने की अध्यक्षता सुखदेव निषाद व संचालन रमेश निषाद रमेश ने किया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, भागवत निषाद, मोती निषाद, मुकेश निषाद, जय राम प्रजापति, सत्यदेव निषाद, राजेश मद्धेशिया, गोविंद निषाद, धनराज सैनी, श्रीदेवी चौहान, शकुंतला चौहान, जमुनी देवी, अमरावती, बदामी चौहान आदि मौजूद रहे।