फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडपंप ठीक कराने को लेकर अधिकारी उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घाघरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट और प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर में एक वर्ष से इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़ा है। लिखित और मौखिक सूचना के बाद भी हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त विद्यालयों में खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए लिखित सूचना खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को 27 अप्रैल 2016 को, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ को 12 जुर्लाई 2016 औ 24 दिसंबर 2016 को तथा जलनिगम अधिकारी आजमगढ़ को छह फरवर्री 2017 औ तहसील दिवस सगड़ी पर 18 अप्रैल 2017 को दिया जा चुका है। इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैंडपंप के खराब रहने के कारण स्कूल आने वाले बच्चे पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। वहीं एमडीएम बनाने के लिए गांव से पानी लाना पड़ता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट की प्रधानाध्यापिका तारा देवी ने बताया कि हैंडपंप को ठीक कराने के लिए वह लिखति और मौखिक रुप से कई बार विभागों को सूचना दी लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें