यूथ डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के तत्वाधान में रविवार को कंपोजिट विद्यालय सरायमीर के प्रांगण में सर्वधर्म सामूहिक विवाह आयोजित हुआ। इसमें 21 जोड़ों की शादी रचाई गई।
सर्वधर्म सामूहिक समारोह में काफी भीड़ रही। 18 जोड़ों का पंडित विनोद कुमार पांडेय व प्रतिज्ञा पांडेय ने हिंदू रीति रीवाज से विवाह सम्पंन कराया कराया। वहीं, तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना कमालुद्दीन ने कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि संस्था की यह पहल सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में एक नया संदेश जाता है। अध्यक्षता अबू बकर प्रधान व संचालन डाॅ. तारिक ने किया। सामूहिक समारोह में आसमा तारिक, मोहम्मद आरिफ, अखिलेश जायसवाल, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, विधायक बेचई सरोज, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष वसी सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार जताया।